जयपुर : पत्नी ने ही किया वहशी शिक्षक की दरिंदगी का खुलासा, ट्यूशन के लिए लड़कियों को घर बुला करता रेप
By: Ankur Wed, 28 July 2021 10:42:43
अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षक के भरोसे छोड़ते हैं कि वह उन्हें सही राह दिखाएगा। लेकिन जब शिक्षक ही राह भटक जाए तो। इसका एक मामला सामने आया राजधानी जयपुर में जहां सरकारी शिक्षक दरिंदा निकला और अपने वहशीपन के चलते वह ट्यूशन के लिए लड़कियों को घर पर बुलाता था और अच्छे नंबर का झांसा दे उनके साथ दुष्कर्म करता था। शिक्षक की इस घिनौनी हरकत का खुलासा खुद उसकी पत्नी ने किया हैं। पति की करतूतों से परेशान महिला ने मानसरोवर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। SI वंदना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी बयान लेने के बाद ही पता लगेगा।
जानकारी के अनुसार मानसरोवर के स्वर्णपथ पर रहने वाली महिला ने रिपोर्ट में बताया कि पति सरकारी स्कूल में टीचर है। पिछले कुछ समय से स्कूल की लड़कियां घर पर आने लगी थीं। पति कम उम्र की नाबालिग लड़कियों को घर पर ही ट्यूशन देने लगा था। इस दौरान आरोपी लड़कियों को स्कूल में अच्छे नंबरों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद वह उनके साथ घर पर गलत काम करता था। टीचर घर पर ही कई लड़कियों का शारीरिक शोषण करता था। एक दिन आरोपी की हरकत का पत्नी को पता लग गया। पत्नी ने पहले अपने पति को समझाने की कोशिश की। लेकिन इसके बावजूद वह नहीं माना। बल्कि पत्नी से मारपीट करने लगा। इस दौरान पत्नी ने कई बार समझाने की कोशिश की। फिर भी वह नही माना।
ये भी पढ़े :
# उत्तराखंड : कोरोना के लिहाज से सुखद रहा आज का दिन, नहीं हुई किसी की भी मौत
# पाकिस्तान में भरोसे की हत्या करने का मामला, जिस हिंदू महिला को बनाया बहन उसी से किया जबरन विवाह
# दुबई में बैठे व्यक्ति ने गोरखपुर में सुपारी देकर करा डाली कर्नाटक में अपनी पत्नी की हत्या